० योगेश भट्ट ०
देहरादून। प्रसिद्ध निशानेबाज जसपाल राणा की पत्नी आरुषी राणा ने दुनिया के 34 देशों के 160 विशेषज्ञों के अभियान दल में शामिल होकर अंटार्कटिका में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के साथ हंस फाउंडेशन का ध्वज भी फहराया। दुनियां के सबसे बड़े अनुसंधान दल में शामिल होने के लिए आरुषि के पूरे खर्च को माताश्री मंगला व भोले महाराज के हंस फाउंडेशन ने प्रायोजित किया था।
जलवायु परिवर्तन के असर पर विभिन्न देशों के अलग-अलग क्षेत्रों के विशेषज्ञ इस दल में शामिल थे। आरुषि, पर्यावरण व पर्वतारोहण विशेषज्ञ है जिसके आधार पर इस अभियान के लिए उसका चयन हुआ था।विशेषज्ञों ने पाया कि पृथ्वी के सबसे बड़े हिमक्षेत्र में बर्फ तेजी से कम हो रहा जो जलवायु परिवर्तन के लिए बेहद ही खतरनाक है। इससे समुद्र के जलस्तर में बढ़ोतरी सहित मानव जाति के लिए कई दुष्प्रभाव सामने आ सकते हैं। विषेशज्ञों का मानना है कि मानवजाति के अस्तित्व के लिए पूरे विश्व को पर्यावरण नियमों का सख्ती से पालन करना होगा।
एक टिप्पणी भेजें
Click to see the code!
To insert emoticon you must added at least one space before the code.