Halloween Costume ideas 2015

एक्ज़ोनोबेल इंडिया ने भारत के पहले क्रैकप्रूफ एक्सटीरियर पेंट के 18 साल पूरे होने का जश्न मनाया


० योगेश भट्ट ० 

नयी दिल्ली -  प्रमुख पेंट्स और कोटिंग्स कंपनी, एक्ज़ोनोबेल इंडिया ने डेकोरेटिव पेंट्स के सुपर-प्रीमियम एक्सटीरियर इमल्शन सेगमेंट में बिल्कुल-नया डुलक्स वेदरशील्ड मैक्स लॉन्च किया। भारत में 2004 में लॉन्च किया गया, ड्यूलक्स वेदरशील्ड मैक्स देश में पहला क्रैक-प्रूफ पेंट था जिसने पेंट इंडस्ट्री का स्वरूप बदल कर रख दिया था। भारतीय घरों की बाहरी सुरक्षा के अपने 18 साल पूरे होने का जश्न मनाते हुए, एक्ज़ोनोबेल अपने नवीनतम अपग्रेड के साथ पेंट इंडस्ट्री में एक बार फिर से मानकों को ऊंचाई पर ले जा रहा है। बिल्कुल नया डुलक्स वेदरशील्ड मैक्स अब अपग्रेडेड पॉलीयूरेथेन (पीयू) तकनीक के साथ आता है और घर के बाहरी हिस्से में अधिकतम क्रैक-प्रूफिंग और शानदार मजबूती को फिर से परिभाषित करता है।

राजीव राजगोपाल, प्रबंध निदेशक, एक्ज़ोनोबेल इंडिया ने कहा, “भारतीय उपभोक्ताओं की अपने घर के बाहरी हिस्सों की लंबे समय तक सुरक्षा की आवश्यकता को समझते हुए, हमने उन्नत पीयू तकनीक के साथ बिल्कुल नया डुलक्स वेदरशील्ड मैक्स लॉन्च किया है। एक्ज़ोनोबेल का यह अपग्रेड सुपर-प्रीमियम एक्सटीरियर पेंट के लिए सर्वश्रेष्ठ-इन-क्लास प्रदर्शन को फिर से परिभाषित करता है और यह सुनिश्चित करता है कि घर के बाहरी हिस्से सुरक्षित हैं और लंबे समय तक बिलकुल नए जैसे दिखते हैं,” बिल्कुल नया डुलक्स वेदरशील्ड मैक्स अब उपभोक्ताओं को नियमित एक्सटीरियर पेंट की तुलना में अल्गी एवं फंगस, रंग फीका पड़ जाना, अल्कली, गंदगी तथा धूल के खिलाफ अपने घर के बाहरी हिस्सों के लिए 9 साल का सुनिश्चित 'हर मौसम सुरक्षा कवच' प्रदान करता है।

 भारत के पहले क्रैकप्रूफ पेंट को नई क्रैकप्रूफ पीयू तकनीक के साथ और उन्नत बनाया गया है। पेंट फिल्म अब 0.75 मिमी तक की बड़ी हेयरलाइन दरारों को कवर करने के लिए खुद को और अधिक फैलाती है और नमी को रोकती है - न केवल एक्सटीरियर में, बल्कि घरों के अंदरूनी हिस्सों में भी। बिल्कुल नए डुलक्स वेदरशील्ड मैक्स में अद्वितीय सन रिफ्लेक्ट टेक्नोलॉजी अदृश्य इंफ़्रारेड किरणों (जो सूर्य की ऊर्जा का लगभग आधा है) को रिफ्लेक्ट कर देती है। इसका परिणाम यह होता है कि 'कूल' एक्सटीरियर पेंट बाहरी सतह के तापमान को उसके परिवेश की तुलना में 5°C तक ठंडा रखता है। बेजोड़ प्रदर्शन के साथ सुंदरता को मिलाते हुए, यह कलरलॉक टेक्नोलॉजी के साथ आता है जो रंग को फीका होने से रोकता है और एक्सटीरियर को एक सुपर-रिच चमक प्रदान करता है जो दो गुना अधिक समय तक समान रूप से बना रहता है।

Labels:

एक टिप्पणी भेजें

MKRdezign

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *

Blogger द्वारा संचालित.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget