० संत कुमार गोस्वामी ०
बिलासपुर-- जगद्गुरु आदिशंकराचार्य दसनाम गोस्वामी ब्राह्मण समाज छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित एक दिवसीय गोस्वामी ब्राह्मण सम्मेलन छत्तीसगढ़ के बिलासपुर उच्चभट्टी, खोहनिया मां शक्ति दाई मंदिर प्रांगण में आयोजित किया गया। बिलासपुर जिला सहित कोरबा, जांजगीर चाम्पा,कोरिया, सूरजपुर, मुंगेली,बलौदाबाजार,जिले के गोस्वामी ब्राह्मण भारी संख्या में उपस्थित हुए थे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जगद्गुरु आदिशंकराचार्य दसनाम गोस्वामी ब्राह्मण समाज भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष आचार्य पंडित केवल भारती गोस्वामी जांजगीर चाम्पा सहित कार्यक्रम अध्यक्ष संगठन के छत्तीसगढ़ प्रदेशअध्यक्ष पंडित हरिगिरि गोस्वामी बिलासपुर, तथा विशिष्टअतिथि संगठन के राष्ट्रीय संगठन सचिव पंडित रमाकान्त पुरी गोस्वामी गुजा, गणेश गिरि गोस्वामी कोरबा, संगठन के जांजगीर जिला अध्यक्ष पंडित गजानंद पर्वत गोस्वामी इन सभी ने कार्यक्रम में शामिल होकर मंच का सोभा बढ़ाये। अपने उदबोधन में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आचार्य केवल भारती ने कहा कि हमारा एक ही लक्ष्य है गोस्वामी ब्राह्मण समाज को ब्राह्मणत्व की ओर सतत आगे बढ़ाना एवं आदि शंकराचार्य के सिद्धांतों और आदर्शों पर चलकर खोई हुई सम्मान को पुनः प्राप्त करने के लिए संघर्ष करना।
समाज के हर ब्यक्ति को अपने समाज की रक्षा के लिए एकजुट होने का समय आ गया है। इस बिखरे हुए गोस्वामी ब्राह्मण समाज को एकजुट करने के लिए तथा समाज की उत्थान और विकास व समाज की अंधविश्वास, रूढ़िवादी प्रचलन ,बुराइयों को जड़ से खत्म करने के लिए आप सभी का सहयोग का परम् आवश्यक है। सहयोग से ही बड़े से बड़े कार्य सिद्ध हो जाते है। हम आप सभी से समाज की एकता के लिए सहयोग मांगने आये है। आप सभी संगठित होकर सामाजिक उत्थान के लिए आगे बढ़े। जहाँ हमारा आवश्यकता महसूस हो ,हम हर सम्भव आप लोगों के सहयोग में खड़ा मिलेंगे। राष्ट्रीय संगठन सचिव पंडित रमाकान्त पुरी ने कहा कि गोस्वामी ब्राह्मण समाज को जागरूक करने के लिए सदस्यता अभियान होना चाहिए।एवं समाज का जानकारी के लिए एक पत्रिका का प्रकाशन होना चाहिए।
ताकि सभी को सामाजिक ज्ञान का जानकारी हो सके। संगठन के प्रदेशअध्यक्ष पंडित हरिगिरि गोस्वामी ने कहा कि छत्तीसगढ़ के सभी जिले में संगठन का विस्तार करेंगे। तथा छत्तीसगढ़ का पहचान राष्ट्रीयस्तर पर हो।हम हर सम्भव प्रयास रत है। आने वाले समय मे छत्तीसगढ़ राज्य में गोस्वामी ब्राह्मण राष्ट्रीय सम्मेलन कराने का रूपरेखा तैयार हो रहा है। हम गोस्वामी ब्राह्मण समाज को संगठित करने के लिए संघर्षरत है। विशिष्टअतिथि पंडित गणेश गिरि ने कहा कि अगला सम्मेलन में सभी गोस्वामी ब्राह्मण जन भंगवा वस्त्र धारण कर आये।संगठन को इस दिशा में निर्णय लेना चाहिए। पंडित कोमल भारती गोस्वामी ने कहा कि राजनीतिक भागीदारी के बिना समाज का कल्याण सम्भव नही है।राजनीतिक की ओर एक कदम बढ़ाने का समय है। जांजगीर जिला अध्यक्ष पंडित गजानंद पर्वत ने कहा कि सभी गोस्वामी ब्राह्मण जन को अपने गोत्र और मढ़ी की जानकारी होना चाहिए। संगठन द्वारा इसका सभी को जानकारी दिया जावेगा। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज मे जागरूकता लाना और गोस्वामी ब्राह्मण छत्तीसगढ़ को मुख्य धारा से जोड़ना ही लक्ष्य है।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में राष्ट्रीयअध्यक्ष आचार्य केवल भारती, राष्ट्रीय संगठन सचिव पंडित रमाकान्त पुरी, प्रदेशअध्यक्ष पंडित हरिगिरि गोस्वामी, जिला अध्यक्ष पंडित गजानंद पर्वत, पंडित गणेश गिरि, डॉ कला गिरि, रामायण गिरि, पंडित सन्तोष भारती गोस्वामी,अर्जुन भारती,गुलाब गिरि,ईश्वर रामायण गिरि,नारद गिरि, निर्मल गिरि, अचल गिरि,मोहन गिरि गोस्वामी,पंडित आनंद गिरि,बलराम गिरि, तेजेश्वर गिरि,नागेश्वर गिरि,प्रकाश गोस्वामी, पंडितभरत गिरि, राजू गिरि, ज्ञान गिरि, सुभाष गिरि गोस्वामी, छेदी गोस्वामी,बलदाऊ गोस्वामी, पंडितअजय गोस्वामी, शिव गोस्वामी, गोकुल गोस्वामी, गुलाब भारती, पंडित राजेन्द्र गिरि, सन्तोष गिरि, कररू गोस्वामी,
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में राष्ट्रीयअध्यक्ष आचार्य केवल भारती, राष्ट्रीय संगठन सचिव पंडित रमाकान्त पुरी, प्रदेशअध्यक्ष पंडित हरिगिरि गोस्वामी, जिला अध्यक्ष पंडित गजानंद पर्वत, पंडित गणेश गिरि, डॉ कला गिरि, रामायण गिरि, पंडित सन्तोष भारती गोस्वामी,अर्जुन भारती,गुलाब गिरि,ईश्वर रामायण गिरि,नारद गिरि, निर्मल गिरि, अचल गिरि,मोहन गिरि गोस्वामी,पंडित आनंद गिरि,बलराम गिरि, तेजेश्वर गिरि,नागेश्वर गिरि,प्रकाश गोस्वामी, पंडितभरत गिरि, राजू गिरि, ज्ञान गिरि, सुभाष गिरि गोस्वामी, छेदी गोस्वामी,बलदाऊ गोस्वामी, पंडितअजय गोस्वामी, शिव गोस्वामी, गोकुल गोस्वामी, गुलाब भारती, पंडित राजेन्द्र गिरि, सन्तोष गिरि, कररू गोस्वामी,
अशोक गोस्वामी, परदेसी गिरि, गौरव भारती,सीतल गिरि, आदित्य पर्वत, कैलाश गिरि, मंगल गिरि ,पंडित कोमल भारती गोस्वामी,पंडित चेतन गिरि गोस्वामी,पंडित हरीश भारती गोस्वामी,पंडित अरुण गिरि, सत्ते भारती, सुरेश गोस्वामी,अमर गिरि,अविनाश पुरी,अजय पर्वत, तालन पुरी, पंडित गणतंत्र पुरी आदि का कार्यक्रम सफलता में सहयोग सराहनीय रहा। यह कार्यक्रम सफल रहा। कार्यक्रम आयोजित करने वाले छत्तीसगढ़ प्रदेशअध्यक्ष पंडित हरिगिरि गोस्वामी सहित पूरे कार्यक्रम आयोजक टीम धन्यवाद के पात्र है।
एक टिप्पणी भेजें
Click to see the code!
To insert emoticon you must added at least one space before the code.