Halloween Costume ideas 2015

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष द्वारा अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में सभी जिला मुख्यालयों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा विरोध-प्रदर्शन

० संवाददाता द्वारा ० 

जयपुर। देश की सबसे पुरानी राजनैतिक पार्टी कांग्रेस पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष द्वारा अभद्र एवं अमर्यादित टिप्पणी करने के विरोध में प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा पुतला दहन कर विरोध-प्रदर्शन किया गया।
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता स्वर्णिम चतुर्वेदी ने बताया कि देश के स्वतंत्रता संग्राम में नेतृत्व देकर भारत को आजाद करवाने तथा आज के आधुनिक भारत के निर्माण में कांग्रेस पार्टी का महत्वपूर्ण योगदान है। देश में लोकतांत्रिक व्यवस्था को कायम रखने में कांग्रेस नेताओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष द्वारा कांग्रेस पार्टी के लिए असंसदीय तथा निम्न स्तरीय भाषा का प्रयोग किया गया, जिसके विरोध में प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष का पुतला दहन कर विरोध-प्रदर्शन किया। विरोध-प्रदर्शन में कांग्रेस के सभी वर्तमान व निवर्तमान जिलाध्यक्ष, निवर्तमान ब्लॉक अध्यक्षगण, निकायों में कांग्रेस जनप्रतिनिधिगण, पंचायत राज के जनप्रतिनिधिगणों सहित वरिष्ठ कांग्रेसजन शामिल हुए।
Labels:

एक टिप्पणी भेजें

disqus
facebook
blogger

MKRdezign

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *

Blogger द्वारा संचालित.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget