● विजय सिंह बिष्ट ●
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र को नशामुक्त करना एवं नशीली वस्तुओं के सेवन से होने वाली जन हानि को जनता तक पहुंचाना था। विभिन्न प्रकार के दैनिक कार्यक्रम में लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। अध्यापकों तथा छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से लोगों को शिक्षा प्रद मनोरंजन भी किया। ग्राम के महिला मंगल दल द्वारा छात्राओं को काफी धनराशि पुरस्कार स्वरुप प्रदान की गई।
इस अवसर पर डा0 दलबीर सिंह बिष्ट, दलबीर सिंह बिष्ट अध्यक्ष ग्राम परिषद, दरवानसिंह बिष्ट, दामसिंह, कृपालसिंह बिष्ट, ने समापन समारोह में आभार व्यक्त किया। समस्त महिलाओं एवं ग्रामीणों ने अपना समय और धन राशि से छात्र छात्राओं का मनोबल बढ़ाया। दिल्ली से आने वाले सुरेंद्र सिंह बिष्ट, भाई अर्जुनसिंह सुरेन्द्र सिंह (सोमू),बबू चाचा आदि नवयुवकों का उल्लेखनीय साथ रहा।
एक टिप्पणी भेजें
Click to see the code!
To insert emoticon you must added at least one space before the code.