Halloween Costume ideas 2015

पिंकसिटी जयपुर में 51 महिलायें हुई "सुपर्ब वूमेन अवार्ड" से सम्मानित

० आशा पटेल ०

जयपुर . पिंकसिटी जयपुर में 51 महिलाओं को "सुपर्ब वूमेन अवार्ड" से सम्मानित किया गया | कार्यक्रम का आयोजन "जश्न ए जयपुर" और" आरबीक्यू क्लब" द्वारा किया गया |

अवार्ड शो की चीफ गेस्ट मूर्ति मीना और गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में पूनम खंगारोत, डॉक्टर शालिनी माथुर, भारती खंडेलवाल, ममता शर्मा, नीलम सक्सेना, नीरा राजवंशी, शालिनी विजय, मंजीत अरोड़ा, महावीर सोनी, हरीश तहिलयानी , पूजा माथुर और स्पेशल गेस्ट में वरिष्ठ अभिनेत्री उषा श्री और मधुलिका सिंह रही |

आरबीक्यू क्लब की फाउंडर अमृता श्रीवास्तव ने बताया कि अवार्ड शो में विभिन्न क्षेत्रो में अपने काम से एक अलग ही पहचान बनाने वाली 51 महिलाओं को "सुपर्ब वूमेन अवार्ड" से सम्मानित किया गया | महिलाओं को सम्मान स्वरूप ट्रॉफी,मैडल, सैश और टिअरा पहनाकर सम्मानित किया गया | साथ ही क्रिसमस और न्यू ईयर की मस्ती और एंजॉयमेंट किया गया |अमृता श्रीवास्तव ने भविष्य की प्लानिंग के बारे में बताया कि महिलाओं को भविष्य में आगे बढ़ने के लिए अच्छा प्लेटफार्म दिया जाएगा | सेलिब्रिटी गेस्ट के रुप में अकबर खान ने शिरकत की जिन्होंने अपने आने वाले प्रोजेक्ट्स में महिलाओं को मौका देने का वादा किया | अवार्ड शो के दौरान जल्द ही आयोजित होने वाले मिस एंड मिसेज जयपुर अवार्ड शो के पोस्टर का विमोचन भी किया गया।

इन महिलाओं का हुआ सम्मान : मूर्ति मीना, पूनम खंगारोत, उषा श्री, अम्बालिका शास्त्री, अमृता श्री, अनीता अग्रवाल, अनीता मीणा, आयशा परिहार, अर्चना मीणा, आशा अरोरा, भारती खंडेलवाल, चारु शर्मा, डॉक्टर सुमन टांक, डॉक्टर अर्चना पुरोहित, जयंती मनराल, कंगना सिद्धू, खुशबू शर्मा, माला खत्री, ममता शर्मा, मंजीत अरोरा, मीना मोदी, मीना श्रीवास्तव, मिनाक्षी चौधरी, नीलम सक्सेना, नीरा राजवंशी, नेहा सिंह शेखावत, निशा बंसल, निशा नंदा अरोरा, पलक खंडेलवाल, पूजा माथुर, पूजा परिहार, पूनम जैन, पूनम खुराना, प्राची शर्मा, प्रियंका गोयल, प्रियांशी डोगरा, रीनेश शर्मा, रूचि जैन, सरोज अग्रवाल, शालिनी माथुर, शालिनी विजय, स्नेहा सिंह शेखावत, सोनिया श्रीवास्तव, सुमन शर्मा, सुशिला श्रीवास्तव, उषा सिंह, विमला सिसोदिया, याशिका शेखावत, अनीता शर्मा, अनीता तिवारी और सीमा अग्रवाल | अवार्ड शो में सिंगिंग और डांस के कार्यक्रम भी आयोजित किए गए | कार्यकारिणी सदस्य पूजा, उषा और आयशा भी मौजूद रही |

Labels:

एक टिप्पणी भेजें

MKRdezign

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *

Blogger द्वारा संचालित.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget