Halloween Costume ideas 2015

‘भारत गौरव अवार्ड’’ दुबई में 23 दिसम्बर को होगा

० आशा पटेल ० 

जयपुर ! संस्कृति युवा संस्था की ओर से दुबई की होटल अटलांटिस में 8वां ‘‘भारत गौरव अवार्ड’’ समारोह 23 दिसम्बर को आयोजित होगा। जिसमें देश -विदेश की नामचीन हस्तियों को ‘‘भारत गौरव’’ के अलंकरण से विभूषित किया जायेगा। संस्कृति युवा संस्था के सचिव सुनील कुमार जैन ने बताया है कि यह भव्य आयोजन दुबई मेंआयोजित किया जायेगा। समारोह के मुख्य अतिथि यूएई के प्रमुख शेख आबाद बिन मोहम्मद बिन शेख मुजरेन दुबई, समारोह की अध्यक्षता संस्कृति युवा संस्था के इंटरनेशनल अध्यक्ष पं. सुरेश मिश्रा होंगे एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रधान संरक्षक लोकेन्द्र सिंह कालवी एवं अमेरिका की सिनेटर एवं दा ग्रीन बेग फाउंडेशन की चेयरमैन श्रीमती मीरा गांधी होगी। 

इस समारोह में भारत, ब्रिटेन, अमेरिका, न्यूजीलैंड, पेरिस, मलेशिया, दुबई सहित कई देशों के प्रतिनिधि सम्मिलित होगें।इस अवसर पर प्रमुख जैन संत परमपूज्य 108 श्री विराग सागर जी महाराज , संगीतकार पद्मभूषण पं. विश्वमोहन भट्ट, पद्मश्री रामकिशोर छीपा, अक्षय पात्र फाउंडेशन के चेयरमैन पद्मश्री मधु पण्डित दास , दुबई से रिजवान साजन, नवीन शर्मा, विजय समयानी, राजेश भीमसरिया, दुबई में स्वामीनारायण संस्था के डायरेक्टर ब्रहमविहारी स्वामी, जैन साध्वी गणनी आर्यिका 105 स्वस्ति भूषण माताजी, डच बैंक के सीईओ साकेत मिश्रा, प्रसिद्व व्यवसायी सुबात्रो शाह, ग्रीन मैन ऑफ इण्डिया विरल देसाई, वर्ल्ड ट्रेड पार्क के चेयरमैन अनूप बरतरिया, राज योगा सेंटर दुबई की डायरेक्टर सिस्टर ज्योति, निर्भया की मां श्रीमती आशा देवी, मलेशिया से डॉ. अमेया अशोक हसमानीस, इण्डो न्यूजीलैंड सोसायटी के चेयरमैन सुनील कौशल (न्यूजीलैंड), सारंगी वादक उस्ताद इकराम खान कलावंत, वुमेन एंटरप्रेन्योर एण्ड ग्लोबल आईकन मासूम मीनावाला (पेरिस),

 यूएई में बने गुरुद्वारा के संस्थापक डाॅ. सुरेंद्र सिंह कंधारी, मोटिवेशन स्पीकर पद्मश्री गौर गोपाल दास, शारजाह में फंसे 168 भारतीयों को देश वापसी करवाने वाले सोशल वर्कर जितेन्द्र मतलानी (दुबई), इंडियन एक्ट्रेस, नेट फ्लेक्स फैन श्रीमती सीमा तापरिया, एंटरप्रेन्योर एवं पोलो प्लेयर अश्विनी कुमार शर्मा को भारत गौरव के अवार्ड से सम्मानित किया जायेगा। कार्यक्रम का संचालन गोविन्द पारीक करेंगे ! इस अवसर पर यूएई में हाईएस्ट सिटीजन अवार्ड विजेता पेपर बैग बाॅय के नाम से प्रसिद्ध अब्दुल मुकीत को युवा रत्न अवार्ड से सम्मानित किया जायेगा ! साथ ही इंटरनेशनल बैडमिंटन खिलाड़ी शुभम टेलर को स्पोर्ट्स अवार्ड से सम्मानित किया जायेगा। सुनील जैन ने बताया कि इस अवसर पर भारत देश के उत्थान में इन प्रवासी भारतीयों का किस प्रकार से योगदान हो सकता है। इस पर भी विस्तृत चर्चा होगी।
Labels:

एक टिप्पणी भेजें

MKRdezign

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *

Blogger द्वारा संचालित.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget