Halloween Costume ideas 2015

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा पीडित मानव की सेवा हेत सेवा महाअभियान प्रारम्भ

० आशा पटेल ० 
"प्रदेशभर में कोरोना संक्रमित मरीजों एवं उनके परिजनों को सहायता प्रदान करने हेतु प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, जयपुर में कन्ट्रोल रूम स्थापित किया जा चुका है तथा जिला स्तर पर एवं विधायकगण द्वारा अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में सेवा केन्द्र संचालित किये जा रहे हैं। इन केन्द्रों के माध्यम से एक हजार से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ता जनसेवा में जुटे हुए हैं"

जयपुर । भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गाँधी का 30वां बलिदान दिवस प्रदेश भर में कांग्रेस जनों द्वारा श्रृद्धापूर्वक मनाया गया। इसी क्रम मे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय के राजीव गाँधी सभागार में स्थित स्व.राजीव गाँधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर आधुनिक भारत के महान स्वप्नदर्शी स्व.राजीव गाँधी को श्रृद्धांजलि दी गई।

स्व. राजीव गाँधी की पुण्यतिथि पर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष सचिन पायलट, राज्य सरकार के मंत्री डॉ. रघु शर्मा,  प्रतापसिंह खाचरियावास,  राजेन्द्र सिंह यादव, मुख्य सचेतक डॉ. महेश जोशी, विधायक रफीक खान, श्रीमती गंगा देवी, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव मुख्यालय ललित तूनवाल, रामसिंह कस्वां, सचिव पुष्पेन्द्र भारद्वाज, जसवंत गुर्जर, महेन्द्रसिंह खेड़ी, प्रदेश कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक हेमसिंह शेखावत, एआईसीसी सदस्य  मुमताज मसीह, 

पूर्व सांसद डॉ. कर्णसिंह यादव, महेश शर्मा, राजेश चौधरी, श्रीमती मंजू शर्मा, अय्यूब खान, आर. आर. तिवाड़ी, डॉ. धूपसिंह पूनियां,  प्रताप पूनियां, रोहित जोशी, इकरामुद्दीन खान, जगमोहन जसोरिया, अब्दुल हफीज जयपुरी,  हवासिंह बुगालिया,  प्रदीप चतुर्वेदी, राजेन्द्र शर्मा, जाकिर बुलन्द, सुनील आमेरिया,  जयकिशन, भंवर सहारण, पुरूषोत्तम कौशिक, राजू खान,  राजेन्द्र आर्य,  शरीफ खान,  वहीद अब्बास सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
देश में व्याप्त कोरोना महामारी से त्रस्त आम जनता को सहायता प्रदान करने हेतु प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रदेश में पीडित मानवता की सेवा करने हेत सेवा महाअभियान प्रारम्भ किया गया जिसके तहत् प्रदेशभर की सभी 200 विधानसभा क्षेत्रों कांग्रेस द्वारा 20 लाख मॉस्क, 3 लाख सेनेटाईजर, 2 लाख खाने के पैकिट, एक लाख दवाईयों के किट, 2 हजार ऑक्सीमीटर कोरोना संक्रमित मरीजों के सहायतार्थ बांटे गये। कोरोना पीडि़तों की सहायतार्थ वितरित की जाने वाली राहत सामग्री एवं दो एम्बुलेंस को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, जयपुर से प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष  गोविन्द सिंह डोटासरा ने झण्डी दिखाकर रवाना किया।

 इस अवसर पर गोविन्द सिंह डोटासरा ने बताया कि प्रदेशभर में कोरोना संक्रमित मरीजों एवं उनके परिजनों को सहायता प्रदान करने हेतु प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, जयपुर में कन्ट्रोल रूम स्थापित किया जा चुका है तथा जिला स्तर पर एवं विधायकगण द्वारा अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में सेवा केन्द्र संचालित किये जा रहे हैं। इन केन्द्रों के माध्यम से एक हजार से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ता जनसेवा में जुटे हुए हैं। उन्होंने बताया कि इन सेवा केन्द्रों के माध्यम से अब तक 30250 पीडि़तों को ऑक्सीजन सिलेण्डर तथा ऑक्सीजन कन्सनट्रेटर उपलब्ध करवाने, 31550 मरीजों को अस्पताल में भर्ती करवाकर बैड दिलवाने का कार्य किया जा चुका है।

 इसी प्रकार अब तक 35 लाख मॉस्क एवं सेनेटाईजर प्रदेशभर में वितरित किये जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि कांग्रेसजनों द्वारा 10 लाख से अधिक पीडि़तों को नि:शुल्क भोजन उपलब्ध करवाया गया, 26350 मेडिकल किट वितरित किये जा चुके हैं, 155 गम्भीर मरीजों को प्लाज्मा दान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस द्वारा स्थापित कन्ट्रोल रूम से सम्पर्क कर 31800 से अधिक कोरोना पीडि़तों ने विशेषज्ञ डॉक्टरों से टेलीफोन द्वारा सलाह प्राप्त की है तथा 31700 से अधिक पीडि़तों को एम्बुलेंस सेवा उपलब्ध करवाकर सहायता प्रदान की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रारम्भ किया गया 

सेवा महाअभियान कोरोना महामारी की समाप्ति तक जारी रहेगा तथा कांग्रेस कार्यकर्ता पूरी तनमयता के साथ इसी प्रकार प्रदेश के कोरोना पीडि़त मरीजों एवं उनके परिजनों को सहायता प्रदान करते रहेंगे। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारीगण, राज्य मंत्रीमण्डल के सदस्यगण, पार्टी के विधायकगण सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित रहे। सेवा महाअभियान के तहत् कांग्रेस विधायकगण अपने-अपने क्षेत्रों में कोरोना मरीजों की सहायतार्थ भामाशाहों, दानदाताओं की मदद लेकर तथा अपने विधायक कोष से दो-दो एम्बुलेंस भी उपलब्ध करवायेंगे तथा प्रदेशभर में शीघ्र ही कोरोना पीडि़तों की सहायतार्थ 200 एम्बुलेंस उपलब्ध होंगी।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर सभी जिला व ब्लॉक कांग्रेस मुख्यालयों पर कोविड-19 की पालना करते हुए पूरे प्रदेश में स्व. श्री राजीव गॉंधी के बलिदान दिवस को सेवा महाअभियान के रूप में मनाया जाकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अस्पतालों में भर्ती मरीजों, उनके परजिनों तथा जरूरतमंदों के बीच मॉस्क, सेनेटाईजर, मेडिकल किट, राशन किट बांट आदि बांटकर सेवा कार्य किया। इस अभियान के तहत् राज्यभर में कांग्रेस कार्यकर्ता प्रतिदिन जरूरतमंदों के मध्य जाकर उनके भोजन, दवाईयों अथवा अन्य आवश्यकताओंं की पूर्ति कर सेवा महाअभियान जारी रखेंगे।
Labels:

एक टिप्पणी भेजें

MKRdezign

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *

Blogger द्वारा संचालित.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget