Halloween Costume ideas 2015

पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गाँधी का बलिदान दिवस प्रदेश भर में कांग्रेसजनों द्वारा श्रद्धापूर्वक मनाया

० संवाददाता द्वारा ० 

जयपुर । भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गाँधी का बलिदान दिवस प्रदेश भर में कांग्रेसजनों द्वारा श्रद्धापूर्वक मनाया गया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर सभी जिला व ब्लॉक कांग्रेस मुख्यालयों पर सर्वधर्म प्रार्थना सभा, पुष्पांजलि कार्यक्रम, फल वितरण आदि कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय जयपुर पर सर्वधर्म प्रार्थना सभा आयोजित की गई। जिसमें विभिन्न धर्मगुरूओं ने धार्मिक ग्रन्थों का वाचन किया। सर्वधर्म प्रार्थना सभा में पं. जगदीश प्रसाद शर्मा ने भजन प्रस्तुत किए, कारी अब्दुल रशीद ने कुरान की आयतों को पढ़ा, सरदार मनिन्दर बग्गा ने गुरूवाणी तथा फादर विजय पॉल ने बाईबल एवं महन्त पुरूषोत्तम भारती ने गीता का पाठ किया। प्रार्थना सभा के पश्चात् सभी कांग्रेसजनों ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय के राजीव गाँधी सभागार में स्थित स्व. श्री राजीव गाँधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर आधुनिक भारत के महान स्वप्नदर्शी स्व. राजीव गाँधी को श्रद्धांजलि दी।
राजीव गाँधी की पुण्यतिथि पर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा, पूर्व अध्यक्ष डॉ. चन्द्रभान, पूर्व केन्द्रीय मंत्री नमोनारायण मीणा, प्रदेश कांग्रेस महासचिव डॉ. मांगीलाल गरासिया प्रशान्त बैरवा, सचिव ललित तूनवाल, रामसिंह कस्वां, जसवन्त गुर्जर, प्रशान्त सहदेव शर्मा, पुष्पेन्द्र भारद्वाज, महेन्द्र सिंह खेड़ी, श्रीमती प्रतिष्ठा यादव, देशराज मीणा, राजेन्द्र यादव, सचिन सर्वटे, प्रवक्ता आर.सी. चौधरी, स्वर्णिम चतुर्वेदी, प्रदेश सरकार के मंत्री डॉ. महेश जोशी, हेमाराम चौधरी, प्रतापसिंह खाचरियावास, विधायक खिलाड़ी लाल बैरवा, रफीक खान, अमीन कागजी, चेयरमेन बृजकिशोर शर्मा, मुमताज मसीह, डॉ. खानू खाँ बुधवाली, पुखराज पाराशर, महेश शर्मा, डॉ. शंकर यादव, वाईस चेयरमेन श्रीमती मंजू शर्मा, रामसहाय बाजिया, सतवीर चौधरी, पूर्व सांसद अश्कअली टाक, डॉ. करण सिंह यादव, पूर्व विधायक हीरालाल विश्नोई, नवरंग सिंह, अशोक तंवर, महेन्द्र मीणा, अनिल पारीक, सुरेश चौधरी, गिरिराज गर्ग, डॉ. अजीत सिंह शेखावत, सुशील शर्मा,
बालकृष्ण खींची, श्रीमती ज्योति खण्डेलवाल, सत्येन्द्र भारद्वाज, शंकरलाल मीणा, आर. आर. तिवाड़ी, महेश शर्मा दौलतपुरा, अयूब खान, श्रीमती संगीता गर्ग, पं. सुरेश मिश्रा, डॉ. धूप सिंह पूनियां, कैलाश सोयल, अब्दुल हफीज जयपुरी, एडवोकेट अशोक शर्मा, विमल सारस्वत, गोपाल नावरिया, राजेन्द्र आर्य, महेन्द्र राजोरिया, राजू खान, पंकज दाधीच, आनन्द व्यास, अयूब फुलेरा, मांगीलाल लेखरा, सुनील आमेरिया, सीताराम नेहरू, प्रदीप कलवानियां, भगवत चौधरी, लोकेश सैनी, अब्दुल रऊफ, दिलीप मीणा, अर्जुन उज्जैनिया, नितिन व्यास, अरूण सारस्वत, कालूराम बागड़ा, धनसिंह नरूका, पार्षद श्रीमती तारा बेनीवाल, भरत मेघवाल, अयूब खान, कजोड़मल सैनी, समीर सुखीजा, श्रवण चौबे, समीर सुखीजा, सुश्री शांता पाराशर, श्रीमती शीला सैनी, श्रीमती मधु गुप्ता, शरीफ खान, तरूण भारती, राधाकृष्ण जांगिड़, श्रवण खींची, बाबूलाल राणा, लादूराम बैरवा, महेन्द्र गोस्वामी, लखन, वसीम खान, श्रीमती शकुन्तला शर्मा एवं सत्येन्द्र सिंह जादौन सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
Labels:

एक टिप्पणी भेजें

MKRdezign

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *

Blogger द्वारा संचालित.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget