Halloween Costume ideas 2015

ब्राह्मण रत्न सम्मान समारोह -प्रविष्टियां आमंत्रित, अंतिम तिथि 30 अप्रैल

० योगेश भट्ट ० 

जयपुर । भगवान परशुराम जयंती समारोह के तहत सर्व ब्राह्मण महासभा द्वारा आयोजित ‘‘ब्राह्मण रत्न’’ सम्मान समारोह 8 मई को आयोजित किया जायेगा। सर्व ब्राह्मण महासभा जयपुर शहर अध्यक्ष अनिल सारस्वत ने बताया कि प्रदेश की लब्ध प्रतिष्ठित प्रतिभायें जिन्होनें क्षेत्र विशेष में उल्लेखनीय कार्य किया है। जिनके कारण राजस्थान की एक पहचान है। ऐसी प्रतिभाओं को ‘‘ब्राह्मण रत्न’’ के अलंकरण से विभूषित किया जायेगा।

इसमें साहित्य, कला, समाज सेवा, पुलिस सेवा, प्रशासनिक सेवा, पत्रकारिता, चिकित्सा सहित विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं द्वारा की गई उपलब्धियों के लिये ये सम्मान दिया जायेगा। इसके लिये प्रविष्टियां आमंत्रित की गई है जो कि सर्व ब्राह्मण महासभा के प्रधान कार्यालय पंचवटी एच-58 ए झखोरेष्वर मार्ग बनीपार्क पर 30 अप्रेल तक दी जा सकती है।
Labels:

एक टिप्पणी भेजें

MKRdezign

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *

Blogger द्वारा संचालित.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget