बिरला हाई स्कूल एलुमनाई का अन्नदान अभियान
कोलकाता : कोरोना की महामारी ने पूरे देश में बेरोजगारी की समस्या बढ़ा दी है और न जाने कितने लोगो को भूखे पेट सोने पर मजबूर कर दिया है। इसी दिशा में बिरला हाई स्कूल एलुमनाई ने एक अन्नदान अभियान शुरू किया है जिसमे हर रोज करीब २००० लोगो को मुफ्त खाना दिया जा रहा है।
इस महामारी के बीच में, तूफ़ान यास की प्रत्याशा में इन लोगो ने दूध, बिस्कुट, केक, सूखा नास्ता इत्यादि के वितरण की व्यवस्ता की है। जो परिवार इस तूफ़ान में सबसे ज्यादा प्रभावित होंगे, उन्हें मुफ़्त राशन देने की भी व्यवस्ता की है।
इस अभियान में कोलकाता पुलिस भी उन्हें पूरा सहयोग दे रही है। बालीगंज, अलीपुर, चेतला, पर्णश्री, मैदान और क़स्बा पुलिस स्टेशन की मदद से यह अभियान सफलतापूर्वक आगे बढ़ रहा है।
एक टिप्पणी भेजें